Sunday 30 August 2020

सुशांत,मीडिया और टीआरपी का भौंडा खेल

0 comments

 कितना सच कितना झूठ 

रोज दिखा रहे हैं ये अहम सबूत, 

हर रोज हो रहा नया खुलासा 

टीआरपी के लिए हो रहा सब तमाशा | 

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ 

सब कह रहे खुद को नंबर वन 

एक दूसरे पर लगा रहे लांछन | 

सब बन रहे सुशांत के परिवार के हितैषी 

बाकी ख़बरों की ऐसी की तैसी | 

ब्रेकिंग न्यूज़ में बढ़ रहे व्यूज 

देखने वाले हो रहे कंफ्यूज | 

कभी आरोपी को मंच दिया जा रहा 

तो कहीं परिवार की निजता को रौंदा जा रहा | 

सुबह से शाम,हर चैनल पर छाया सुशांत | 

एक कह रहा पूछता है भारत 

दूसरा दंगल चला रिया है 

कहीं देश की सबसे बड़ी बहस के नाम पर 

गंध फैलाया जा रिया है | 

क्या सच में इन्हें हैं न्याय की परवाह ? 

कुछ लोग कह रहे 

रिया ये तुने क्या किया ? 

ये कहते हैं सुशांत को दिलाएंगे न्याय 

चला रखी है इन्होंने मुहिम 

कहानी में हर रोज आता नया ट्विस्ट 

बातचीत की रोज निकल रही नई लिस्ट | 

चाहते हैं सब कि सुशांत को मिले न्याय 

पर क्या मीडिया नहीं कर रहा अन्याय ? 

बाढ़ से लाखों की आबादी है परेशान 

जान माल का हो रहा नुक्सान 

पर इनकी तो टीआरपी में बसती है जान | 

आज गर आ जाए इससे बड़ी कोई ख़बर 

ये रातों रात हो जाएंगे इस ख़बर से बेख़बर | 

सुशांत को न्याय दिलाने की इनकी तथाकथित मुहिम 

तुरंत पड़ जाएगी मद्धिम | 

खैर वो जब तक जिया 

शान और शांति से जिया | 

क़त्ल किसने किया या उसने आत्महत्या की 

इसे बहस का मुद्दा न बनाओ 

टीवी स्टूडियो में,

बेवजह मजमा न लगवाओ | 


गर दिलाना है उसे न्याय 

तो बंद करो ये न्याय के नाम पर टीआरपी का भौंडा तमाशा 

कंगना,चूड़ी न खनकाओ 

मीडिया ट्रायल न करवाओ 

तभी बंधेगी न्याय की आशा !!!! 


No comments:

Post a Comment