Sunday 18 June 2017

देश क्रिकेट के अलावा मांगे मोर

0 comments
ना शर्मा पाक को शर्मा पाए,
ना धवन,शिखर को छू पाए |
कोहली का विराट स्वरुप कहीं दिखा नहीं,
युवी भी युवराज की तरह ना खेल पाए |
धोनी अनहोनी से चूके,
केदार भी काम ना आए |
जडेजा ने रायता फैलाया,
खुद भी ना टिके और
पंड्या को रन आउट करवाया |
आश्विन की फिरकी बिखरी-बिखरी सी नजर आई,
भुवी की रफ़्तार गिल्लियां ना बिखेर पाईं |
बुमराह के तो क्या कहने,
वो आज खुद ही गुमराह दिखे |
कुछ नो बॉल पर लगाते लगाम और
टॉस जीतकर,
पहले आप पहले आप का ना सुनाते फरमान,
तो आज शायद
गुलजार होती हिन्दुस्तानियों की शाम |
मगर ये हो ना सका |
खैर बहुत हुआ क्रिकेट का मान-सम्मान,
देश केवल एक खेल से नहीं बनता महान |
अब बहुत हुआ क्रिकेट का शोर,
देश क्रिकेट के अलावा मांगे मोर 

No comments:

Post a Comment